राजनीति

अटल जी का व्यक्तित्व, कृतित्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत- विश्वामित्र पाठक

विधानसभा सिहावल में अटल सुशासन सम्मेलन आयोजित

ar 728 ad
AR News Live

सिहावल। विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत अमिलिया में अटल सुशासन सम्मेलन क्षेत्रीय विधायक श्री विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल के मुख्य आतिथ्य में एवं श्री देव कुमार सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा सीधी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम मां भारती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पं अटल बिहारी वाजपेयी जी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, दीन दयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कलाकारों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री इंद्रशरण सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सीधी, श्री के के तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सीधी एवं श्री देव कुमार सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा सीधी ने अटल जी की जन्म शताब्दी के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विश्वामित्र पाठक विधायक सिहावल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में अटल जी की पुण्य स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री तक उनके राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी ने समन्वय की राजनीति पर बल देते हुए कहा था कि मतभेद लोकतंत्र की खुबसूरती है लेकिन मनभेद राष्ट की कमजोरी है, जब सवाल देश का हो तब हम सब सिर्फ एक भारतीय हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि अटल जी पहले गैर प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया।अटल जी पार्टी के सर्वमान्य नेता थे ही दूसरे दलों के नेता भी उनका सम्मान करते थे ।मुख्य अतिथि ने कहा कि अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व,उच्च विचारों और राष्ट प्रथम के संकल्प ने लोकतंत्र को नई ऊंचाइयां प्रदान की इन्हीं खूबियों के कारण ही उन्हें अजातशत्रु कहा जाता है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, जिला महामंत्री अनिल पांडे, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल,श्रीमती ऊषा गोपाल पटेल,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा, जिला मंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी गजराज सिंह,SIR प्रभारी अशोक शुक्ला, कपूर चंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष गण सिद्धार्थ गौतम अमिलिया, पुष्पेंद्र पाण्डेय बहरी, शिव कुमारी जायसवाल मायापुर, विमलेश रावत सिहावल , पुनीत पाण्डेय , घनश्याम गुप्ता, मुनिराज विश्वकर्मा ,कमल सिंह परिहार , चंद्र शेखर शुक्ल सहित जिला पदाधिकारी गण,समस्त मंडलों के उपाध्यक्ष गण ,महामंत्री गण , मंत्री गण एवं भाजपा के देव तुल्य कार्यकर्ता,पत्रकार साथी उपस्थित रहे ll


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button