क्राइममध्य प्रदेश

सीधी पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी सफलता,2.51 लाख के मादक पदार्थ सहित 8.51 लाख से अधिक का मशरुका जब्त…  

ar 728 ad
AR News Live

 

 

सीधी पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी सफलता,2.51 लाख के मादक पदार्थ सहित 8.51 लाख से अधिक का मशरुका जब्त…

 

 

सीधी पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी सफलता,2.51 लाख के मादक पदार्थ सहित 8.51 लाख से अधिक का मशरुका ज़ब्त

पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के कुशल निर्देशन में, मझौली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के परिवहन और बिक्री के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।जिसके संबंध में कार्यालय पुलिस अधीक्षक सीधी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है कि इस कार्रवाई में लगभग 8,51,691 रु कीमती अवैध मादक पदार्थ और उनके परिवहन में उपयोग किए गए वाहन को जब्त किया गया है।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई कार्यवाही

यह संपूर्ण कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट/कुसमी आशुतोष द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में की गई।

 

मामले का संक्षिप्त विवरण:

थाना प्रभारी मझौली उनि0 विशाल शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध नशीली कफ सिरप और गांजा लेकर शहडोल तरफ से मझौली आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की, लेकिन संदिग्ध कार चालक तीव्र गति से वाहन भगाकर भाग निकला।पीछा करने के बाद कार करमाई के जंगल में लावारिस हालत में छिपाई हुई मिली। कार की विधिवत तलाशी के दौरान उसमें से मशरुका (जब्त सामग्री) बरामद हुआ। जिसमें मादक पदार्थ गांजा: 4.965 किलोग्राम (कीमत लगभग 2,48,250 रु

नशीली कफ सिरप 18 शीशी कीमत लगभग 3,441 रु।

परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट डिजायर कार जिसका बाजार मूल्य लगभग 6,00,000 रुहै।

कुल जब्त मशरुका का मूल्य 8,51,691 रु आंका गया है।

 

दर्ज अपराध और आगे की कार्रवाई

मौके से आरोपीगण फरार होने में सफल रहे।पुलिस ने जब्त किए गए मादक पदार्थ और वाहन को विधिवत जब्त कर लिया है।फरार आरोपियों के विरुद्ध थाना मझौली में एनडीपीएस एक्ट और ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनकी गिरफ्तारी हेतु सघन प्रयास किए जा रहे हैं।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मझौली उनि विशाल शर्मा,उनि पी0 एल0 टांडिया एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button