सीधी

मझौली पुलिस की त्वरित कार्यवाही — गुमशुदा किशोर–किशोरी सकुशल परिजनों को सौंपे

साइबर सेल और पुलिस टीम के प्रयास से दोनों नाबालिग मिले सुरक्षित

ar 728 ad
AR News Live

मझौली (सीधी)। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव और एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना मझौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग गुमशुदगी मामलों में एक नाबालिग किशोर और एक नाबालिग किशोरी को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया।

मझौली पुलिस ने नाबालिग किशोर को खोजा

13 सितंबर 2025 को एक फरियादी ने अपने नाबालिग पुत्र के गुम होने की रिपोर्ट थाना मझौली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला धारा 137(2) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर जांच शुरू की और किशोर को सुरक्षित बरामद कर लिया।

मझौली पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भी किया बरामद

19 सितंबर 2025 को एक फरियादिया ने अपनी नाबालिग पुत्री के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में अपराध क्रमांक 137/25 धारा 2(BNS) के तहत कार्रवाई की गई और पुलिस टीम ने किशोरी को भी सकुशल परिजनों से मिलवा दिया।

पुलिस टीम और साइबर सेल का योगदान

इन दोनों मामलों में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विशाल शर्मा, उप निरीक्षक पी.एल. टांडिया, सउनि0 एस.एस. वर्मा, तथा साइबर सेल सीधी के आरक्षक प्रदीप मिश्रा और कृष्ण मुरारी द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button