20 साल से बाउंड्री वॉल अधूरी, करोड़ों की राशि गायब — शिवसेना का बड़ा आरोपशिवसेना

सीधी। शिवसेना इकाई सीधी ने जिले में लगातार बढ़ रही अवैध कटाई, पत्थर तस्करी और वन्यजीवों पर खतरे को लेकर वन विभाग पर बड़ा हमला बोला है। संगठन ने उप वन मंडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
टोल फ्री नंबर वर्षों से बंद
शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने कहा कि वन विभाग का टोल फ्री नंबर वर्षों से बंद पड़ा है, जिससे जंगल किनारे बसे ग्रामीण सर्पदंश, वन्यजीव हमले और आपात स्थितियों में मदद से वंचित हो जाते हैं।
तस्करी और खनन पर सवाल
संगठन का आरोप है कि कठौतहा, रामपुर, बघवार, चौफाल, गांधीग्राम, सिरसी, भाठा, बहरी रेंज, पड़रिया, दादरी, लुरघुटी क्षेत्रों में रातभर तस्कर सक्रिय रहते हैं।
लकड़ी की अवैध कटाई
पत्थरों की ढुलाई
पहाड़ों को तोड़कर खनन
सब खुलेआम हो रहा है और विभाग आंखें मूंदे बैठा है।
बाउंड्री वॉल और कैंपा राशि पर आरोप
शिवसेना ने खुलासा किया कि अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बघवार को दी गई जमीन के एवज में कैंपा मद से करोड़ों रुपये बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए स्वीकृत किए गए थे। लेकिन 20 साल बीतने के बाद भी काम अधूरा है और राशि का कोई स्पष्ट हिसाब नहीं है।
शिवसेना की मुख्य मांगें
1️⃣ टोल फ्री नंबर तुरंत चालू कर 24 घंटे संचालित किया जाए।
2️⃣ अल्ट्राटेक फैक्ट्री की जमीन और कैंपा राशि की जांच हो।
3️⃣ अवैध कटाई और तस्करी रोकने के लिए विशेष गश्ती दल बनाए जाएं।
4️⃣ पत्थर खनन पर सख्त कार्यवाही हो।
5️⃣ ग्रामीणों के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
चेतावनी और मौजूदगी
शिवसेना ने कहा कि यदि विभाग ने कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन अनिवार्य होगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे, संभाग संयोजक संत कुमार केवट, संभाग उपाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, युवा जिला संयोजक आकाश परांडे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।




