ब्रेकिंग न्यूज़

सीधी: नहर में डूबने से 38 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

ar 728 ad
AR News Live

सीधी: नहर में डूबने से 38 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

सीधी: जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहाड़ी टिकुरा टोला में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां नहर में गिरने से 38 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने नहर के किनारे एक शव को तैरते हुए देखा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे नहर के पास से गुजर रहे थे, तभी पानी में तैरती लाश नजर आई. ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान कृष्ण प्रताप सिंह, पिता इंद्र बहादुर सिंह चौहान, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम पहाड़ी टिकुरा टोला के रूप में हुई है. युवक की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इस संबंध में अस्पताल चौकी प्रभारी देवराज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है तथा मामले की जांच के लिए प्रकरण अमिलिया थाना पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button