सीधी

सिहावल में जन-विश्वास शिविर में सख्ती: तहसीलदार पर विभागीय जांच, अधिक दाम पर यूरिया बेचने वाली दुकान का लाइसेंस निलंबित

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शनिवार को जनपद पंचायत सिहावल के सभागार में जिलास्तरीय शिविर आयोजित किया गया। रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की चिन्हित 22 शिकायतों के शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर समस्याओं के निराकरण की वास्तविक स्थिति जानी।

कमिश्नर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का केवल कागजी या पोर्टल आधारित निराकरण न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक और संतोषजनक राहत मिलना सुनिश्चित किया जाए।

भू-अर्जन प्रकरण में लापरवाही पर कार्रवाई

भू-अर्जन से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान लापरवाही सामने आने पर कमिश्नर ने तहसीलदार सिहावल के विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित करने के निर्देश दिए। वहीं एक अन्य प्रकरण में अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने पर नायब तहसीलदार को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने कहा कि भू-अर्जन एवं राजस्व से जुड़े मामले सीधे नागरिकों के अधिकारों और हितों से संबंधित होते हैं। इनमें अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

अधिक दाम पर यूरिया बेचने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित

शिविर में निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया बेचने की शिकायत मिलने पर कमिश्नर ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। कृषि एवं सहकारिता विभाग की टीम ने गुप्ता खाद-बीज भंडार की जांच की। निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर यूरिया विक्रय की पुष्टि होने के बाद प्रतिष्ठान का लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दिया गया।

प्रकरण में आगे की कार्रवाई के लिए उप संचालक कृषि के समक्ष प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया है। कमिश्नर ने अधिकारियों को किसानों को निर्धारित दर पर ही उर्वरक उपलब्ध कराने तथा अधिक मूल्य वसूली या वितरण में अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

हितग्राहियों को बांटे स्वीकृति पत्र

शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता के स्वीकृति पत्र हितग्राहियों को प्रदान किए।

शिविर में कलेक्टर विकास मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, वनमंडलाधिकारी प्रीती अहिरवार, एसडीएम सिहावल राकेश शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button