सीधी

गर्भवती महिलाओं को संभावित प्रसव तिथि से 15 दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराने की अपील

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे ने जिले की सभी आशा कार्यकर्ताओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा शुरू होने का इंतजार न कराते हुए चिकित्सकीय सलाह के अनुसार संभावित प्रसव तिथि (EDD) से 15 दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराना सुनिश्चित किया जाए।

सीएमएचओ ने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी तथा उन्हें समय पर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण है। आशा कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं को निर्धारित समय पर एएनएम, सीएचओ, मेडिकल ऑफिसर एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ से जांच कराने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने विशेष रूप से हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनकी समय-पूर्व भर्ती एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. खरे ने कहा कि प्रसव के दौरान संभावित जोखिमों को कम करने के लिए समय पर संस्थागत प्रसव अत्यंत आवश्यक है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखंडों की आशा कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी, हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन तथा समय पर संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button