ब्रेकिंग न्यूज़

नियम तोड़ने वाले वाहन चालको के विरुद्ध चलानी कार्यवाही करते हुये कुल 130 वाहन चालकों पर चलानी कार्यवाही कर वसूले 48 हजार 700 रू.।।*

ar 728 ad
AR News Live

 

 

*।। नियम तोड़ने वाले वाहन चालको के विरुद्ध चलानी कार्यवाही करते हुये कुल 130 वाहन चालकों पर चलानी कार्यवाही कर वसूले 48 हजार 700 रू.।।*

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त गाईडलाइन के पालन में थाना प्रभारी निरीक्षक रीता त्रिपाठी द्वारा हमराह यातायात का बल के जिला सीधी के मुख्य चौराहों (सम्राट चौक, अस्तपाल तिराहा, गांधी चौक, पुराना बस स्टैण्ड, लालता चौक, अमहा तिराहा, मडरिया बायपास) आदि स्थलों पर घूम फिर कर यातायात थाने के शासकीय वाहन के माध्यम ये भ्रमण कर सडक सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के पालन में लाउड हेलर के माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार प्रसार किया गया एवं जन मानस को यातायात नियमों की जानकारी दी गई, शासन की हितग्राही योजना जैस गुड सेमेरिटन योजना का प्रचार प्रसार एवं हिट एण्ड रन मामलो के नये आदेशो के बारे में जानकारी दी गई।

वही पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन में पुलिस मुख्यालय द्वारा वाहन चेकिंग में दी गई गाईडलाइन का पालन करते हुए दिनांक 25.09.2024 को जिले भर मे यातायात नियमो का पालन न करने वाले बिना हेमलेट धारण कर वाहन चालको पर कुल 89 चालान समनशुल्क 26700/- बिना सीटबेल्ट धारण किये वाहन चालको पर 17 चालान 8500/- इसी तरह अन्य एम0व्ही0एक्ट की धाराओ के तहत वाहन चालको पर 24 चालान 13500/- रूपये के काटे गये इस तरह कुल 130 चालान का समनशुल्क 48700/- वसूल किया गया है। जिन वाहनो का पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदत्त पी0ओ0एस0 मशीन द्वारा ई-चालानी कार्यवाही में भुगतान लंबित है, उक्त वाहन चालको को हिदायत दी गई 15 दिवस में भुगतान करेगें अन्यथा भुगतान हो न होने की स्थिति में न्यायालयीन कार्यवाही की जावगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button