ब्रेकिंग न्यूज़

चोरी के मामले का खुलाशा करते हुये कोतवाली पुलिस ने जप्त किया कुल कीमती 261500 रुपये का मशरुका

ar 728 ad
AR News Live

चोरी के मामले का खुलाशा करते हुये कोतवाली पुलिस ने जप्त किया कुल कीमती 261500 रुपये का मशरुका

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा (भापुसे) के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविंद श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व मे कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले चोर को मय मसरूका किये गिरफ्तार।

 

*मामला विवरणः-* दिनांक-23.09.2024 को फरियादी मिथुन रावत पिता हिम्मत रावत ग्राम भगेसर थाना कमर्जी का रहने वाला सुबह अपने गाव भगेसर से सीधी सम्राट चौक अपने बहन काजल रावत के साथ बहन गीता रावत का समान लेकर आया था तभी वहीं पर एक संदिग्ध व्यक्ति जिसकी मद्द के लिये उसकी बाईक मे बैठ कर आवेदक अस्पताल के अन्दर ले गया तब संदिग्ध व्यक्ति द्वारा झपट कर हाथ से मोबाईल छुडा लिया वा बाईक से भाग गया जिसका पीछा किया तो वह नही मिला अस्पताल में आस-पास लोगो से पूछा तो बताये कि जो लडका मोबाईल लेकर भागा है जिसका नाम दिनेश प्रजापति पिता फत्ते प्रजापति निवासी सपनी दुआरी का रहने वाला है उसका यही काम है अस्पताल मे घूमता फिरता है आसपास लोगों के मोबाईल छुड़ा कर भाग जाता है फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली सीधी मे अपराध क्र. 723/24 धारा 134,304बी बी0एन0एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गया। दौरान विवेचना थाना कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा दिनेश प्रजापति पिता फत्ते प्रजापति उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सपनी दुआरी थाना जमोडी जिला सीधी को पकड़ कर पूछताछ गया पूछताछ कर उनके कब्जे से चोरी का मोबाईल बरामद किया गया तथा हिकमअमली से पूछताछ कर सीधी शहर से अलग अलग स्थानो में गुम हुये / चोरी गये अन्य 13 नग मोबाईल फोन की जप्त कराये। पकड़े गये आरोपी के कब्जे से कुल 13 नम मोबाइल कुल कीमती 201500 रू एवं घटना मे प्रयुक्त एक स्पेलेंडर बाईक एमपी 53 ZA 0495 कीमती करीबन 60000 रूपये कुल कीमती 261500/- रूपये का जप्त कर आरोपी को किया गया न्यायालय पेश।

 

*गिरफ्तार आरोपीः-* दिनेश प्रजापति पिता फत्ते प्रजापति उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सपनी दुआरी थाना जमोडी जिला सीधी।

 

*जप्त सामग्रीः-* 13 नम मोबाइल कुल कीमती 201500/- रूपये हैं एवं जप्त सुदा वाहन एमपी 53 ZA 0495 कीमती करीबन 60000/-रूपये कुल कीमती 261500/- रूपये का जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया।

 

उक्त कार्य मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अभिषेक उपाध्याय उनि विवेक द्विवेदी प्र0आर0 जितेन्द्र पाठक आर0 अक्षय तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, सिवेन्द्र मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button