कृषि

टमाटर महंगा हुआ तो क्या हुआ, ये अल्टरनेटिव आपके खाने का स्वाद बिगड़ने नहीं देंगे

ar 728 ad
AR News Live

टमाटरों के रेट इस वक्त आसमान छू रहे हैं. ऐसे में भारतीय रसोइयों से टमाटर लगातार गायब हो रहे हैं. हालांकि, ऐसे में आपकी सब्जी जायका ना बिगड़े इसलिए हम लेकर आए हैं आपके लिए टमाटर के कुछ शानदार अल्टरनेटिव. ये अल्टरनेटिव बिल्कुल वैसे ही काम करेंगे जैसे आपके टमाटर काम करते हैं. यानी अगर आप इन्हें अपनी मशरूम और पनीर की सब्जी में डालेंगे तो खाने वाले को कहीं से भी टमाटर की कमी महसूस नहीं होगी.

 

पहले नंबर पर रेड बेल पेपर

रेड बेल पेपर टमाटर के सबसे शानदार अल्टरनेटिव्स में से एक है. सब्जी में डालने पर ये बिल्कुल वैसा ही टेक्सचर और स्वाद देते हैं जैसे कि टमाटर देते हैं. इन्हें आप सलाद, सैंडविच जैसी चीजों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही पास्ता, मैगी और अन्य खाने की चीजों में भी आप इसका इस्तेमाल टमाटर की जगह कर सकते हैं. कम कीमत में ये चीज आपको टमाटर की कमी महसूस नहीं होने देगी.

 

कच्चा आम

इस वक्त पूरा बाजार आम से भरा हुआ है. ऐसे में अगर आप टमाटर नहीं खरीद सकते तो कच्चे आम से अपना काम चला सकते हैं. ये आपकी सब्जी या खाने वाली किसी भी चीज में वही खट्टा स्वाद देगी जो टमाटर से आता है. बाजार में इस वक्त कच्चा आम 50 से 60 रुपये किलो मिल जाएगा. सबसे अच्छी बात कि एक किलो कच्चा आम आपके 10 किलो टमाटर के बराबर है. ये टमाटर से ज्यादा खट्टा होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल टमाटर से बहुत कम किया जाता है.

 

दही भी हो सकता है अल्टरनेटिव

दही भी टमाटर का एक बढ़िया अल्टरनेटिव है. दही ना सिर्फ आपकी डिश को खट्टा करेगी, बल्कि ये टमाटर की तरह आपकी डिश की ग्रेवी भी गाढ़ी करेगी. भारत में कई ऐसे पकवान और सब्जियां बनती हैं जिसमें दही का इस्तेमाल होता है. इसलिए अगर आप टमाटर की जगह दही का इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट है.

 

इमली भी एक अच्छा विकल्प है

अगर आपको किसी डिश में सिर्फ खट्टा पन लाना है और आप टमाटर नहीं खरीद सकते हैं तो आपके लिए इमली बेस्ट है. इमली से ना सिर्फ आपकी सब्जी या कोई भी डिश खट्टी होगी बल्कि उसके स्वाद में चार चांद लग जाएंगे. सबसे बड़ी बात की आप जिस तरह से टमाटर की चटनी बनाते हैं, उसी तरह से आप इमली की भी चटनी बना सकते हैं.

 

उबली लौकी

इसका इस्तेमाल आप तब करिए जब आपको ग्रेवी गाढ़ी करनी हो. दरअसल, कई लोग टमाटर का इस्तेमाल ग्रेवी को गाढ़ी करने के लिए भी करते हैं. इसलिए अगर आपको अपनी सब्जी की ग्रेवी गाढ़ी करनी है तो आप टमाटर की जगह उबली हुई लौकी का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इसमें आपको खट्टापन लाने के लिए इमली का पानी मिलाना होगा. ऐसा करने पर आपकी ग्रेवी गाढ़ी भी हो जाएगी और उसका स्वाद भी खट्टा हो जाएगा.


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button