सीधी

हम होंगे कामयाब” अभियान: बच्चों को सिखाया सेल्फ डिफेंस और कानूनी जागरूकता

ar 728 ad
AR News Live

हम होंगे कामयाब” अभियान: बच्चों को सिखाया सेल्फ डिफेंस और कानूनी जागरूकता

सीधी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित ‘हम होंगे कामयाब’ अभियान के तहत खैरा हाई स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम, आत्मरक्षा के गुर, और कानूनी अधिकारों की जानकारी देना था।

 

कार्यक्रम में अधिवक्ता श्री रवि शंकर पांडेय ने बच्चों को सेल्फ डिफेंस के महत्व और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। महिला बाल विकास विभाग की सिहावल परियोजना अधिकारी श्रीमती अनुसुइया बाजपेई और सुपरवाइजर मीना केवट ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर खैरा हाई स्कूल की प्राचार्य श्रीमती सुधा मिश्रा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुधा मिश्रा, सहायिका सत्या तिवारी, विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बच्चों को आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और कानूनी अधिकारों को समझने का संदेश दिया गया। ‘हम होंगे कामयाब’ अभियान समाज में जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम और महिलाओं व बच्चों को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button