सिहावल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है- विश्वामित्र पाठक।

सिहावल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है- विश्वामित्र पाठक।
सिहावल विधानसभा में लगभग 22 करोड़ के कार्य तीन माह के अंदर स्वीकृत हो गए। क्षेत्र में रोड, बिजली, पानी सहित अधोसंरचना विकास के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। आगे भी आवश्यकता अनुसार और भी निर्माण विकास कार्य स्वीकृत कराए जायेंगे। सिहावल विधानसभा के सभी क्षेत्रों के सर्वांगीण एवं चहुंमुखी विकास के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है। उक्त आशय के विचार विधायक सिहावल विश्वामित्र पाठक ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल लगभग 17 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर आयोजित विकसित भारत, विकसित मध्यप्रदेश कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर व्यक्त किए। बहरी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिहावल द्वारा विधानसभा में स्वीकृत कार्यों से अवगत कराया गया तथा इतने अल्प समय में इतनी बड़ी विकास योजनाऐं में देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेश शाही, शैलेश पांडेय सीईओ, तहसीलदार सिहावल, अनुसुइया वाजपेई सीडीपीओ, सरिता सिंह एसडीओ आर ईएस, रीता त्रिपाठी टी आई, आर के बैंस टी आई अमिलिया अखिलेश त्रिपाठी एन आर एल एम, इंद्रभान सिंह नायब तहसीलदार, बीईओ त्रिपाठीजी, पुनीत पांडेय, महेश प्रजापति, दिलीप सोनी, रितेश गुप्ता, सरपंच गण, सचिव गण, अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य जन उपस्थित रहे।




