गुम बालक/बालिकाओं के दस्तयाबी अभियान के तहत एक और नाबालिक को दस्तयाब कर चौकी टिकरी पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द

गुम बालक/बालिकाओं के दस्तयाबी अभियान के तहत एक और नाबालिक को दस्तयाब कर चौकी टिकरी पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l मध्य प्रदेश शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा महिलाओ व बच्चों के विरुद्ध होने वाली घटनाओ में शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये है, जिसको दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविंद्र वर्मा द्वारा जिले भर में अपहृत बालक बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया इसी तरताम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी रोशनी सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी मझौली उनि दीपक बघेल के नेतृत्व में टिकरी पुलिस द्वारा नाबालिग अपहृत बालक को दस्तयाब कर किया परिजनों कें सुपुर्द।
*मामला विवरणः-* दिनाकं 26.11.2024 को फरियादी चौकी टिकरी थाना मझौली सीधी उपस्थित आकर इस आशय की रिपोर्ट लेख कराया कि उसका नाबालिग लड़का उम्र 15 वर्ष दिनांक 13/08/2024 को घर से स्कूल जाने के लिये निकला लेकिन घर वापस आया जिसकी पता तलाश आस पड़ोस नाते रिस्तेदारी सभी जगह किये पर कही नही मिला लगता है कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे नाबालिग लड़के को बहला फुसालकर भगा ले गया है। फदियादी की रिपोर्ट पर चौकी टिकरी थाना मझौली में धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना अपहृत क्षण को दिनांक 05.12.2024 को दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी मझौली उनि दीपक बघेल, चौकी प्रभारी टिकरी सहायक उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।




