सीधी

भाजपाइयों ने भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर, उन्हें किया याद

ar 728 ad
AR News Live

भाजपाइयों ने भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर, उन्हें किया याद

 

डॉक्टर साहब के जीवन दर्शन को करें आत्मसात — देव कुमार

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी । भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

पार्टी कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व से राष्ट्र को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके दिखाए गए मार्गों पर चलते हुए भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन में हम सभी को जुटना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा किया जा रहा है। विचार गोष्ठी को अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद साकेत ने किया।

पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, मोतीलाल पटेल, जिला महामंत्री विनोद साकेत, जिला मंत्री अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, मोर्चे के अध्यक्ष राकेश मौर्य, पूनम सोनी,पुन्नू खान, अजीत पांडे ,सुरेंद्र मणि दुबे, मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, उमाशंकर यादव, शिवदान साकेत, मोहम्मद कलाम, विनोद सिंह परिहार ,बाबूलाल कुशवाहा, संदीप सिंह गहरवार, उमाशंकर यादव, महेंद्र यादव, अभय सिंह ,संगीता सिंह चौहान, आरती सिंह, बृजेश सिंह, अभय सिंह, विकास मौर्य, जितेंद्र सिंह परिहार , मन्नालाल चौधरी, कौशल साकेत सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

जिला अध्यक्ष ,विधायक ने अंबेडकर चौक में अर्पित की पुष्पांजलि

इसके पूर्व प्रातः काल अंबेडकर चौक में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी सहित अनेक वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button