सीधी

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत अपर कलेक्टर ने कुसमी में किया निरीक्षण, फॉर्मर आईडी और राजस्व कार्यों की समीक्षा

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय ने कुसमी क्षेत्र का दौरा कर फॉर्मर आईडी, राजस्व प्रकरणों और पटवारियों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कोडार में आयोजित फॉर्मर आईडी कैंप का निरीक्षण कर किसानों से सीधे बातचीत की।

अपर कलेक्टर ने किसानों को फॉर्मर आईडी, खसरा और नक्शा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी तथा समय पर पंजीयन और संबंधित कार्यवाही पूरी कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि फॉर्मर आईडी बनने से किसानों को शासकीय योजनाओं और कृषि सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी।

इसके बाद बी.पी. पाण्डेय ने तहसील कुसमी में तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों, न्यायालयीन कार्यवाही और अभिलेखों के संधारण की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों को राजस्व मामलों के निराकरण में समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में कुसमी तहसील के पटवारियों की समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में फॉर्मर आईडी तैयार करने और अन्य राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। पटवारियों को निर्देश दिए गए कि वे लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें और किसानों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक आसानी से पहुंचाना और उनकी समस्याओं का समय-सीमा में समाधान करना है। इस दौरान उपखंड अधिकारी कुसमी सागर जैन सहित तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button