ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
IAS अधिकारियों के ताबदले, मनीष सिंह होंगें नए जनसंपर्क कमिश्नर….

राज्य सरकार ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत 2009 बैच के अधिकारी मनीष सिंह राज्य के नए जनसंपर्क आयुक्त होंगे। जनसंपर्क आयुक्त और प्रमुख सचिव जनसंपर्क राघवेंद्र सिंह अब प्रमुख सचिव खनिज बनाए गए हैं। जबकि दिल्ली से प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने पर नवनीत कोठारी को मनीष सिंह के स्थान पर एमडी एमपीआईडीसी बनाया गया है। विवेक पोरवाल सचिव जनसंपर्क होंगे।




