ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पर्यटकों के सामने बाघ ने किया बैल का शिकार, कैमरे में कैद हुआ नजारा

ar 728 ad
AR News Live

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी पर निकले पर्यटकों के सामने ही एक बाघ ने बैल का शिकार किया। पर्यटकों को ये नजारा सोमवार को देखने को मिला। जिसे उन्होंने अपने कैमरों में कैप्चर कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

 

इस वीडियो में बाघ एक बड़े बैल का शिकार कर जबड़े में दबाकर उसे घसीटता हुआ ले जाते दिख रहा है। वह अपने शिकार को सड़क की दूसरी ओर ले जाता है और फिर रुककर इधर-उधर देखने लगता है। पर्यटकों के साथ मौजूद गाइड ने बताया कि इस बाघ का नाम जमहोल है। वह पर्यटकों के सामने आना कम ही पसंद करता है।

 

जमहोल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का मशहूर बाघ है। जिसकी टेरिटरी मगधी जोन के जमहोल क्षेत्र में है। बाघ जमहोल की उम्र लगभग 4 वर्ष है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में किसी जानवर का शिकार देखना भी पर्यटकों को कम ही नसीब होता है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button