
पुलिस कप्तान के अगुआई में अवैध नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये सीधी पुलिस ने 96 लीटर शराब मय वाहन कुल कीमती 5 लाख 28 हजार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा 96 लीटर (प्लेन एवं अंग्रेजी) शराब को जप्त करते हुये एक आरोपी को किया गिरफ्तार ।।
मामला विवरण
पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम को दिनांक 22 मई 2023 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की बारिगवा कुटी तरफ एक महेद्रा जीप में अवैध रूप से विक्रय हेतु शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर तत्काल गठित टीम द्वारा पहुंचकर घेराबंदी कर गाड़ी को रुकवाया गया जिसमे एक व्यक्ति अंधरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा तथा जीप चला रहे चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम कुशल यादव पिता रामदयाल यादव निवासी अहिरान टोला रामपुर नैकिन थाना रामपुर बताया का होना बताया एवं भागने वाले व्यक्ति का नाम राहुल उर्फ़ प्रदीप सिंह चौहान होना बताया जिसके वाहन की तलाशी ली गई तो 10 खाकी कलर के कार्टून जीप के अंदर मिले जिसे खोलकर देखने पर 4 कार्टून में बियर एवं 6 कार्टून में 290 पाव कुल 52.5 लीटर देशी प्लेन कीमती 16530 रूपये, बियर 44 लीटर कीमती 11820 रू. कुल कीमती 28350 रू. की अवैध शराब कब्जे में रखी होनी पाई गई जिसके रखने एवं परिवहन के संबंध में वैद्य कागजात की मांग की गई जो प्रस्तुत नही किया। प्राप्त कुल 96 लीटर कीमती 28350 हजार रू. की अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त महेद्रा जीप कीमती 5 लाख को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी का उक्त कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34 (2). के तहत अपराध पाये जाने पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपी कुशल यादव पिता रामदयाल यादव निवासी अहिरान टोला रामपुर नैकिन थाना रामपुर को मौके से गिरफ्तार कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है।
*उक्त कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम का अहम योगदान रहा।*




