10वीं की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पादित हुई

10वीं की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पादित हुई
——–
कुल 64 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा आयोजित हुई
——
390 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी से किया जा रहा है। हाईस्कूल 10वीं की परीक्षा जिले के 64 परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई जिसमें से 18156 दर्ज छात्रों में से 17766 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, 390 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुये। अनुपस्थित विद्यार्थी पूर्व के विषय में भी अनुपस्थित है। परीक्षा में कानून व्यवस्था एवं परीक्षा की पवित्रता बनाये रखने एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिये कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा 11 पैनल गठित किये गये है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ प्रेमलाल मिश्रा द्वारा बरमबाबा, टिकरी, मडवास हाईस्कूल सीधी परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। डॉ डी.एन. दुबे द्वारा गिजवार, पथरौला, मडवास का निरीक्षण किया गया। डॉ सुजीत कुमार मिश्र द्वारा परीक्षा केन्द्र हडबड़ो, कुचवाही, उपनी का भ्रमण किया गया। डॉ डी.के. द्विवेदी सहायक आयुक्त आदिमजाति कार्य विभाग द्वारा पनवार, सेमरिया परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया गया। श्रीमती दीप्ती बनवासी सहायक पंजीयक द्वारा उत्कृष्ट सीधी, क्रमांक-2 सीधी, सी.एम.राईज. सीधी, गणेश अमहा का निरीक्षण किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास द्वारा हटवाखास, सुडवार का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रामपुर नैकिन, मझौली , सिहावल, सीधी द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके एवं व्यवस्थित रूप से संचालित है।




