MP में बस चला रहे ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, पहले बाइक को मारी टक्कर… फिर ईंट के ढेर में घुसी, चालक की मौत

मधयप्रदेश। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिला मुख्यालय से शुजालपुर तक चलने वाली एक निजी यात्री बस के ड्राइवर को चलती बस में अचानक हार्ट अटैक आ गया. इस दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक बाइक और ईंटों के ढेर से टकरा कर रुक गई. वहीं हार्ट अटैक से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा शनिवार दोपहर को जिले के कानड़ इलाके में हुआ.
हर दिन की तरह बस लेकर चालक रईस काजी सवारियों को बैठाकर शुजालपुर के लिए निकले, लेकिन आगर से करीब 18 किलोमीटर दूर कानड़ में चालक रईस को हार्ट अटैक आ गया. कुछ बाइक को कुचलते हुए बस ईंटों के ढेर से टकराई और फिर रुक गई.
अचेत अवस्था में सीट पर था चालक
हादसा होते देख आस-पास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बस की तरफ दौड़ी तो देखा कि चालक अचेत अवस्था में सीट पर है. वहीं लोगों ने बस से ड्राइवर को बाहर निकाला और तुरंत चालक को कानड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चालक रईस काजी की उम्र 69 वर्ष बताई जा रही है.
बाइक और ईंट के ढेर से टकराई बस
दरअसल, आगर मालवा जिले के कानड़ में निजी यात्री बस मालवा ट्रेवल्स बड़ोद से शुजालपुर जा रही थी. ये हमेशा कि तरह कानड़ बस स्टेंड से निकलकर नलखेड़ा जोड़ चौराहे के पास पहुंची थी. तभी बस चला रहे ड्राइवर रईस काजी को अचानक से हार्ट अटैक आ गया. अन्य यात्री कुछ समझ पाते उससे पहले ही बस अनियंत्रित हो गई. इसके बाद बस रोड के किनारे लगी होर्डिंग और बाइक से टकराई और फिर ईंट के ढेर से लगकर रुक गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
रोड के किनारे खड़ी दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई
बस की चपेट में आने से रोड के किनारे खड़ी दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गई हैं. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुच गई. इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी ली और बस को थाने में खड़ा किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं सवारियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया गया.




