ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

छात्राओं के साथ छेड़- छाड़ व कमेंट करना अब मनचलों को महंगा पड़ेगा:- थाना प्रभारी भुईमाड़ आकाश सिंह राजपूत

ar 728 ad
AR News Live

छात्राओं के साथ छेड़- छाड़ करना अब मनचलों को महंगा पड़ेगा. स्कूल जाती लड़कियों पर फब्तियां कसने वाले बदमाशों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए अब स्कूली लड़कियों को ही प्रशिक्षित किया जा रहा है, भुईमाड़ पुलिस छात्राओं के मौलिक अधिकार और समाज में उनकी बराबर की हिस्सेदारी को लेकर उनमें जोश भर रही है छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक कर रही है,

 

गुड टच और बैड टच के बारे में बताया

 

भुईमाड़ पुलिस छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है. मनचलों को सबक सिखाने के लिए छात्राओं को पुलिस ट्रेंड कर रही है, बता दें की सीधी एसपी रविन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन पर भुईमाड़ थाना प्रभारी आकाश सिंह राजपूत के द्वारा सोमवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुईमाड़ पहुंच छात्राओं को जानकारी दी गई है, पुलिस एक से आठ वर्ग तक के छात्राओं एवं कक्षा 9 के 12 तक की छात्राओं को अलग-अलग तरह से जागरूक कर रही है. छोटी बच्चियों को समझाया जा रहा है की किसी के दिए हुए चॉकलेट या अन्य सामान नहीं लेना है. इसके अलावा उन्हें गुड टच क्या है और बैड टच क्या है इसके बारे में बताया जा रहा है.

छात्राओं को मनचलों को सबक सिखाने के लिए 100 पर डायल करने की ट्रेनिंग दी जा रही है,इसके साथ ही भुईमाड़ थाना प्रभारी आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि अगर आपको को विद्यालय आते समय रास्ते में कोई कमेंट या परेशान करता हो तो विद्यालय में उपस्थित शिकायत बाक्स मैं लिखकर अपनी शिकायत डाल दें,जिसे पुलिस के द्वारा खोला जाएगा और चेक किया जाएगा उसके बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थाना प्रभारी भुईमाड़ प्रभारी आकाश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक चालक शिवप्रताप सिंह, आरक्षक पंकज सिंह परिहार, विद्यालय के प्रभारी प्रचार्य सुजीत कुमार सिंह,वरिष्ठ शिक्षक अंजनी लाल यादव सहित छात्र छात्राओं एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button