क्राइमसीधी

अवैध नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये चुरहट पुलिस ने 63 लीटर प्लेन शराब कीमती 21 हजार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

अवैध नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये चुरहट पुलिस ने 63 लीटर प्लेन शराब कीमती 21 हजार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट श्री विवेक गौत्तम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चुरहट निरी. पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 63 लीटर प्लेन शराब को जप्त करते हुये एक आरोपी को किया गिरफ्तार ।।

 

*मामला विवरणः-*

रात्रि गस्त के दौरान चुरहट पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की गुढ रोड़, चुरहट में राकेश उर्फ़ पिंटू अपने ढाबा (हार्डवेयर की दुकान) में भारी मात्रा में अवैध रूप से विक्रय हेतु शराब रखा है। रात्रि गस्त अधिकारी द्वारा सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना प्रभारी द्वारा गठित टीम ने मुखविर के बताये स्थान गुढ रोड़, चुरहट में राकेश उर्फ़ पिंटू के ढाबा पर रेड़ कार्यवाही की गई तो 7 खाकी कलर के कार्टून मिले जिसे खोलकर देखने पर प्रत्येक कार्टून में 50-50 पाव कुल 63 लीटर देशी प्लेन कीमती 21 हजार रूपये की अवैध शराब कब्जे में रखी होनी पाई गई जिसके रखने के संबंध में वैद्य कागजात की मांग की गई जो प्रस्तुत नही किया। प्राप्त कुल 63 लीटर कीमती 21 हजार रू. की अवैध देशी प्लेन शराब को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी का उक्त कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34 (2). के तहत अपराध पाये जाने पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपी राकेश उर्फ़ पिंटू पिता सुरेश सिंह निवासी चुरहट वार्ड क्रमांक 3 थाना चुरहट को मौके से गिरफ्तार कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

 

*उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चुरहट निरी. पुष्पेंद्र मिश्रा, सउनि राजमणि अहिरवार का अहम योगदान रहा।*


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button