ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बनने की ओर — प्रदेश मंत्री पाण्डेय..

ar 728 ad
AR News Live

देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बनने की ओर — प्रदेश मंत्री पाण्डेय..

 

भाजपा जिला अध्यक्ष की अगुवाई में बूथ विस्तारक योजना का जिले भर में दिख रहा असर

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी। भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनने की ओर निरंतर अग्रसर है। देश पहली बार रक्षा, अनुसंधान, शिक्षा और स्वास्थ्य एवं स्टार्टअप के क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पहले देश विदेशों की ओर मुंह ताकता रहता था, किंतु मोदी जी के नेतृत्व में आज का भारत स्वावलंबी भारत बन चुका है। दुनिया हमारी ओर आशा भरी नजरों से देख रही है।

 

उक्त आशय के विचार भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बूथ विस्तारक अभियान 2 के तहत कुचवाही मंडल के पिपरोहर शक्ति केंद्र के भमरहा बूथ क्रमांक 177 में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा मध्य प्रदेश के मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे ने सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बूथ विस्तारक अभियान कार्यक्रम की समाप्ति पर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू जी के अभिभाषण पर चर्चा उपरांत कहीं।

 

प्रदेश मंत्री श्री पाण्डेय ने कहा कि आज देश सशक्त और समृद्धशाली हो रहा है। इसके पीछे देश के 130 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद जो भाजपा को मिला है, उसका ही परिणाम है। बूथ विस्तारक योजना बूथ सशक्तिकरण का पर्याय है।

 

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि जिले भर में बूथ विस्तारकअभियान फलीभूत हो रहा है। अभियान से पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी जनप्रतिनिधि किसी न किसी बूथ पर सामान्य कार्यकर्ता बनकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहा है। इस दौरान हमें इसकी भी निगरानी करनी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता जनार्दन को मिले। पात्र हितग्राही किसी भी सूरत में वंचित ना रहे।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से  सीधी जनपद के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ देवेन्द्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, विनोद सिंह, राजकरण सिंह, जगजीवन यादव, संतोष सिंह बघेल, अरुण सिंह बघेल, अमर सिंह, मकरध्वज सिंह, बालेन्द्र कुशवाहा, रामचरित गुप्ता, अंजनी पांडेय, राजेश साहू, मणिराज यादव, अंजनी कुशवाहा, हुब्बलाल केवट सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button