सीधी

आईएफएमआईएस की तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए 16-17 जुलाई को विशेष शिविर

15 जुलाई तक समस्याओं का पंजीयन अनिवार्य, जिला कोषालय में होगा त्वरित निराकरण

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। आईएफएमआईएस (इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम) सॉफ्टवेयर से जुड़ी तकनीकी एवं वित्तीय समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला कोषालय सीधी में 16 एवं 17 जुलाई 2026 को दो दिवसीय विशेष समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) के कार्यालयों से संबंधित लंबित एवं नवीन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।

संचालनालय कोष एवं लेखा के निर्देशानुसार सभी डीडीओ अपने कार्यालयों में आईएफएमआईएस से जुड़ी लंबित एवं नई तकनीकी समस्याओं का संकलन कर उनकी सूची तैयार करेंगे। इन समस्याओं का 15 जुलाई 2026 तक जिला कोषालय में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा, ताकि शिविर के दौरान उनका प्रभावी समाधान किया जा सके।

यह विशेष शिविर आईएफएमआईएस प्रणाली के सुचारु संचालन, वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता और शासकीय कार्यालयों के दैनिक कार्यों में आने वाली तकनीकी बाधाओं को दूर करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में विशेषज्ञों की सहायता से समस्याओं की जांच कर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए सभी समस्याओं का समय पर पंजीयन कराएं, ताकि शिविर का अधिकतम लाभ मिल सके और शासकीय वित्तीय कार्य बिना किसी बाधा के संचालित हो सकें।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button