सीधी

सीधी पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में लोगों की सुनी समस्याएं

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों को जोड़कर वर्ष 2024 की अंतिम जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा ने शिकायतकर्ताओं की सुनी फरियाद

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतो के निराकरण की जानकारी प्राप्त कर आज की शिकायतों के त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को किये आदेशित

आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार दिनॉक 31 दिसंबर 2024 को वर्ष 2024 की अंतिम जनसुनवाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा (भा.पु.से.) द्वारा की गयी। जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें घरेलू झगड़े, जमीन सम्बंधी विवाद से सम्बंधित थी।

सीधी पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों में की गई कार्यवाही जानकारी प्राप्त की गई जो संतोष जनक थी साथ ही आज की जनसुनवाई में आये समस्त शिकायतकर्ताओं को शीघ्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अभिषेक उपाध्याय, थाना प्रभारी यातायात निरी. रीता त्रिपाठी, थाना प्रभारी जमोड़ी उनि विशाल शर्मा, थाना प्रभारी महिला थाना उनि गंगा सिंह मार्को पुलिस सभागार में तथा अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं थाना चौकी प्रभारी वीडियो कॉल के माध्यम से उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button