ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर 16 उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

ar 728 ad
AR News Live

खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर 16 उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर 16 उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। कारण बताओ सूचना पत्र का लिखित जवाब दिनांक 10.06.2023 तक कलेक्टर खाद्य शाखा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में संबंधित विक्रेता के विरूद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जावेगी।

 

उन्होंने जानकारी देकर बताया है कि संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग संचालनालय भोपाल द्वारा पात्र हितग्राहियों को बायोमैट्रिक सत्यापन के आधार पर राशन सामग्री वितरण करने के निर्देश हैं। शासन की महत्वपूर्ण योजना अंतर्गत समाज के अति गरीब परिवारों को उचित दर पर राशन दिलाया जाता है किन्तु दिनांक 03.06.2023 को कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा करने पर पाया गया कि माह मई 2023 में शासकीय उचित मूल्य दुकान करवाही में 66.76 प्रतिशत, धनखोरी में 32.5 प्रतिशत, बैरिहा पूर्व में 44.96 प्रतिशत, जोगीपुर में 53.84 प्रतिशत, गाडालोलर सिंह में 57.9 प्रतिशत, गाडाबबन सिंह में 59.69 प्रतिशत, पिपरोहर-1 में 64.18 प्रतिशत, भमरहा में 65.9 प्रतिशत, सारोकला में 65.9 प्रतिशत, बरगवाॅ में 67.18 प्रतिशत, उपनी में 67.44 प्रतिशत, भेलकीखुर्द में 67.61 प्रतिशत, नौढिया में 67.89 प्रतिशत, विष्णुटोला में 69.18 प्रतिशत, सेमरिया-1 मे 69.23 प्रतिशत एवं वेन्दुआ में 69.79 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण किया गया है। जो म.प्र. सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदेश 2015 की कण्डिका 18 का स्पष्ट उल्लंघन किया गया है। यह कृत्य शासन के आदेशों की अवहेलना एवं स्वेच्छाचारिता की श्रेणी में आता है। जिसके कारण संबंधित विक्रेताओं को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। उक्त अनियमितता के कारण संबंधित विक्रेताओं को वितरण कार्य से पृथक किये जाने एवं उनके विरूद्ध अभियोजन की कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया जावेगा।

 

प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि विक्रेता राजमणि यादव करवाही, लाल बहादुर सिंह धनखोरी, संतोष यादव बैरिहा पूर्व, राज बहोरन सिंह जोगीपुर, राजेश द्विवेदी गाडालोलर सिंह, राज बहोर सिंह गाडाबबन सिंह, राजेन्द्र बहादुर सिंह पिपरोहर-1, राजेश्वरी सिंह भमरहा, शिवेन्द्र सिंह सारोकला, सुग्रीव पटेल बरगवां, सुरेन्द्र बहादुर सिंह चौहान उपनी, अमित पाण्डेय भेलकी खुर्द, मृगेन्द्र सिंह नौढिया, अशोक सिंह विष्णुटोला, जितेन्द्र मिश्रा सेमरिया-1 एवं जय बहादुर सिंह वेन्दुआ को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button