ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

मणिपुर सरकार का शिवसेना ने किया पुतला दहन राष्ट्रपति शासन की रखी मांग

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट अरुण मिश्रा 

सीधी l शिवसेना जिला इकाई द्वारा शहर के गांधी चौराहे में मणिपुर सरकार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया विरोध करते हुए नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति शासन की मांग रखी वा डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

इस बीच शिवसेना जिला अध्यक्ष विवेक पांडे ने टीम के साथ प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि मणिपुर राज्य में आज कई महीनों से दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष जारी है जहां करीब 200 बेगुनाह आम जनमानस इस दंगे का शिकार हो गए हत्या कर दी गई वही खुलेआम 2 महिलाओं को चौराहे में दौड़ा-दौड़ा कर नग्न अवस्था में बलात्कार किया गया यह देश के लिए काफी दुर्दशा और दयनीय स्थिति है वही लाचार मुख्यमंत्री प्रदेश की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं इस विषम परिस्थिति में सीधे सरकार को राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है दंगाइयों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की जरूरत है आज देश की बहन बेटियां किसी भी हालात में सुरक्षित नहीं है एक तरफ सरकार यह कह रही कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लेकिन यह कैसा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ है जहां खुलेआम भाजपा शासित राज्य में महिलाओं बच्चियों के साथ खुलेआम बलात्कार दुर्दशा सारी हदें पार कर अपराध खुलेआम किया जा रहा अपराधियों के अंदर खौफ नहीं सत्ता बीच में बैठे नेताओं की आलोचना से देश की व्यवस्था सुधरने वाली नहीं है आज देश को चारों तरफ से एक कड़ी सुरक्षा करने की जरूरत है वही निकम्मी सरकार को बर्खास्त करने की जरूरत है

प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विवेक पांडे जिला उपाध्यक्ष संत कुमार केवट जिला सह सचिव विक्रम सिंह चौहान, जिला मंत्री आशीष मिश्रा ऑटो सेना अध्यक्ष अमर यादव,नगर संपर्क अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान, विधानसभा संपर्क अध्यक्ष सागर सिंह चौहान,नगर सह संयोजक राजन मिश्रा युवा सेना जिला संयोजक आकाश परांडे, युवा विधानसभा अध्यक्ष रोहित राठौर गोरक्षा प्रमुख स्वामी,युवा उपाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा युवा सेना जिला सचिवअर्जुन केवट, युवा सेना विधानसभा उपाध्यक्ष अजय साहू रवि यादव मोहित देव यादव मोहित तिवारी जितेंद्र जितेंद्र यादव रोशन यादव, रोहित सहित कई शिवसैनिक रहे मौजूद l


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button