मध्य प्रदेश

उत्तर भारत में 20 मई तक गंभीर लू का अलर्ट, दिल्ली में 45 के पार जा सकता है पारा

ar 728 ad
AR News Live

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में एक बार फिर गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 20 मई तक उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में गंभीर लू चलने की चेतावनी जारी की है। इस बीच राजधानी दिल्ली में पारा 45 डिग्री के पार जाने की भी संभावना जताई गई है। 20 मई तक पंजाब और दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ सकती है।मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 17-20 मई के दौरान और पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 18-20 मई के दौरान गंभीर लू चल सकती है। मौसम विभाग ने इसके अलावा झारखंड और ओडिशा में भी सोमवार तक हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल और बिहार में मौसम में थोड़ा बदलाव महसूस होगा और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को राजस्थान में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया क्योंकि कई जगहों पर पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश , बिहार और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा, जहां तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक था।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button