सीधी
वरिष्ठ अधिवक्ता, शपथ आयुक्त एवं पूर्व प्राचार्य व्यास प्रसाद त्रिपाठी का निधन

सीधी। शिक्षा और विधि जगत से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता, शपथ आयुक्त एवं पूर्व प्राचार्य व्यास प्रसाद त्रिपाठी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 16 अगस्त को दोपहर 1 बजे सिविल लाइंस स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली।
उनके निधन से सीधी जिले के शिक्षा जगत, अधिवक्ता समुदाय और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। मूल रूप से ग्राम शिवराजपुर (साडा) के निवासी व्यास प्रसाद त्रिपाठी जिला अधिवक्ता संघ, सीधी के वरिष्ठतम सदस्यों में शामिल थे।

वे अपने पीछे एक पुत्र, तीन पुत्रियों और नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सहित जिला अधिवक्ता संघ, शिक्षा जगत के लोगों और गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।




