सीधी

सड़क पर गिरा ₹5 लाख के जेवरों से भरा बैग, रामपुर नैकिन पुलिस ने खोजकर लौटाया

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। रामपुर नैकिन पुलिस की तत्परता से आर्मी में हवलदार के पद पर तैनात जवान का करीब ₹5 लाख के सोने-चांदी के जेवरात से भरा ट्रॉली बैग सुरक्षित वापस मिल गया। बैग सड़क पर गिर गया था, जिसे एक ई-रिक्शा चालक ने उठाकर अपने पास रख लिया था।

जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को खैरा निवासी अमरकांत द्विवेदी अपनी पत्नी और परिवार के साथ निजी कार से घर जा रहे थे। ग्राम शिकारगंज के पास सड़क पर कार उछलने से डिक्की खुल गई और उसमें रखा लाल रंग का ट्रॉली बैग गिर गया। बैग में जेवरात के साथ परिवार के कपड़े भी रखे थे।

शिकायत मिलते ही खड्डी चौकी प्रभारी एएसआई नीरज कुमार और पुलिस टीम ने जांच शुरू की। शिकारगंज बैरियर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर बैग लेकर जाने वाले ई-रिक्शा की पहचान की गई। तलाश के बाद पुलिस ग्राम मोरा पहुंची, जहां ई-रिक्शा चालक संदीप यादव, निवासी शिवपुरवा, जिला रीवा से पूछताछ की गई।

चालक ने सड़क पर बैग मिलने की बात बताई और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जेवरात और अन्य सामान सहित बैग अमरकांत द्विवेदी को वापस सौंप दिया। अपना सामान सुरक्षित मिलने पर उन्होंने पुलिस का आभार जताया।

इस कार्रवाई में एएसआई नीरज कुमार, आरक्षक रविन्द्र सिंह, वाहन चालक सोनू साकेत और ग्राम खैरा के पूर्व सरपंच दीपक सिंह की भूमिका सराहनीय रही। सीधी पुलिस ने लोगों से यात्रा के दौरान वाहन की डिक्की ठीक से बंद रखने और किसी का खोया सामान मिलने पर पुलिस को सौंपने की अपील की।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button