मध्य प्रदेश

पीएम नरेन्द्र मोदी 29 फरवरी को मध्य प्रदेश में करेंगे 17 हजार करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

ar 728 ad
AR News Live

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 फरवरी को प्रदेश में 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे। इस कार्यक्रम का प्रदेश के 550 स्थानों पर सीधा प्रसारण होगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को कैबिनेट के पहले मंत्रियों को संबोधित करते हुए दी।

साथ ही सभी मंत्रियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने गृह जिलों से इसमें शामिल हों। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि यह एक प्रकार से विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन होगा। इस दौरान पांच सिंचाई परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी तो प्रधानमंत्री आवास योजना में बने आवास का लोकार्पण होगा।उज्जैन में एक और दो मार्च को क्षेत्रीय औद्योगिक कानक्लेव का आयोजन होने जा रहा है। इसमें पांच औद्योगिक केंद्रों का भूमिपूजन किया जाएगा। अलग-अलग जिलों में निवेश के प्रस्ताव हैं, जिनके लिए एमओयू वहीं होंगे। सभी मंत्रियों से कहा गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहें।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button