ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ पार्टी ध्वजारोहण

ar 728 ad
AR News Live

कांग्रेस स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ पार्टी ध्वजारोहण

—————————

अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने किया ध्वजारोहण, कांग्रेसजनों ने दी सलामी

——————–

कांग्रेसजनों को दिलायी पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों की प्रतिज्ञा

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी, 28 दिसम्बर 2023

 

सीधी l जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज कांग्रेस पार्टी का 139 वां स्थापना दिवस एवं कांग्रेस सेवादल का स्थापना दिवस ‘‘दल दिवस’’ के रूप में मनाया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन में जिला कांग्रेस के तत्वाधान में स्थापना दिवस मनाया गया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह ने कांग्रेसजनों को इस अवसर पर कांग्रेस की रीति-नीति, विचारों और सिद्धांतों के अनुरूप पार्टी की सेवा करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा परिणाम से हमें निराश नहीं होना है, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटकर हर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दृढ़संकल्पित होकर बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि देश के हालत बद से बद्तर हो रहे हैं, हर कांग्रेस के सिपाही का कर्तव्य है कि देश की रक्षा हेतु संघर्ष कर जनहित की लड़ाई हम सभी को मिलकर लड़ना है।

 

कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता और वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह भदौरिया ने भी सम्बोधित किया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश पाठक और आभार अरविन्द तिवारी संकट ने किया उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रवक्ता पंकज सिंह के द्वारा दी गई।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रुद्राप्रताप सिंह बाबा ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी रामविलास पटेल रविनाथ गोस्वामी पूर्व प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सिंह,महामंत्री कमलेश्वर सिंह धीरश सिंह,विनोद विश्वकर्मा,ओंकार सिंह,रजनीश श्रीवास्तव,लालप्रताप सिंह,अश्वनी सिंह जय सिंह,दया शंकर वर्मा,मो. हाफीज लाला भाई,अब्दुल मजीद,गोविंद गुप्ता,अमजद खान,अरविंद सिंह रोशन सुनील सिंह चौहान,विजय गुप्ता चुरहट,रमाकांत पाण्डेय,जगदीश गुप्ता,ज्ञानेंद्र सिंह,दुर्गा प्रसाद,गुरुसन्त मिश्रा,देवेंद्र मिश्रा गुड्डू,लल्लू कोल,रमेश साकेत पार्षद,आशीष सिंह,पुष्पेंद्र पाठक,शिवकुमार सिंह,चंद्रभान यादव,दिनेश विश्वकर्मा,ममता सिंह पुष्पा सिंह चंदेल विभा सिंह पार्षद,रीना सिंह,कृतिम सिंह,रेखा सिंह,प्रमिला सिंह,पंकज यादव,प्रदीप तिवारी सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button