सीधी

सीधी प्रशासन में आंशिक फेरबदल, डिप्टी कलेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारियां

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन और समन्वय को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विकास मिश्रा ने डिप्टी कलेक्टरों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन आदेश जारी किए हैं। यह बदलाव उपखण्ड अधिकारी सिहावल राजेश कुमार शुक्ला के अपर कलेक्टर नर्मदापुरम पद पर स्थानांतरण के बाद किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर प्रिया पाठक को उपखण्ड मजिस्ट्रेट एवं उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रभारी डिप्टी कलेक्टर राकेश शुक्ला को उपखण्ड मजिस्ट्रेट एवं उपखण्ड अधिकारी सिहावल का प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा प्रभारी तहसीलदार मीनाक्षी जायसवाल को नजूल शाखा, जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन, जन शिकायत प्रकोष्ठ सहित अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का दायित्व सौंपा गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए राकेश शुक्ला एवं प्रिया पाठक को एक-दूसरे का लिंक ऑफिसर नियुक्त किया गया है, जबकि मीनाक्षी जायसवाल के लिए प्रिया पाठक को लिंक ऑफिसर बनाया गया है।

जिला प्रशासन का कहना है कि कार्य विभाजन में यह संशोधन प्रशासनिक सुविधा तथा विभागीय कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नवीन व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button