केसरवानी समाज का संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह.

केसरवानी समाज का संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह.
चंद्रमोहन, बालाप्रसाद व लालचंद गुप्ता की मुख्य उपस्थिति में ली गई शपथ
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l केसरवानी वैश्य नगर सभा कि कुछ दिन पूर्व गठित हुई कार्यकारिणी का बीते रविवार अमर प्रेम पैलेस में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें केसरवानी नगर सभा सीधी के अध्यक्ष विजय गुप्ता के सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों ने समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए शपथ ली।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्र मोहन गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ता और अध्यक्षता बालाप्रसाद गुप्ता जी एवं विशिष्ट अतिथि में लालचंद गुप्ता, पूर्व अध्यक्षगण प्रेमचंद गुप्ता, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, सुरेश गुप्ता एवं भोला प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता (देवसर), रवि केसरी, घनश्याम दास गुप्ता, ज्ञानदत्त गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता एवं राकेश गुप्ता व अन्य वरिष्ठगण शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर की गई एवं अतिथियों के आगमन पर स्वागत गीत व माला पहना कर अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि के द्वारा सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई उसके बाद प्रमुख अतिथियों द्वारा समाज के सदस्यों को संबोधित किया गया व स्मृति चिन्ह देकर सभी अतिथियों का आभार महामंत्री सतीश गुप्ता द्वारा प्रकट किया गया व कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता द्वारा किया गया।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पश्चात केसरवानी महिला सभा के अध्यक्ष संगीता गुप्ता के नेतृत्व में आनंद मेला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मीना गुप्ता जी शामिल हुई।
शपथ ग्रहण करने में मुख्य रूप से अध्यक्ष विजय गुप्ता, महामंत्री सतीश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डिगनलाल गुप्ता, रोशनलाल गुप्ता, संतलाल गुप्ता, मुकेश गुप्ता, घनश्याम गुप्ता मुन्नू, शिवप्रसाद गुप्ता भानू, आलोक गुप्ता, रमेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, आलोक केसरी, दुलीचंद गुप्ता, अवधेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, भैयालाल गुप्तास गोरेलाल गुप्तास जितेंद्र गुप्ता, आशीष गुप्तास अशोक आनंद सेठ एवं अन्य सदस्यों ने शपथ ली एवं कार्यक्रम में केसरवानी तरुण सभा के अध्यक्ष शिवशंकर गुप्ता, महामंत्री आकाश गुप्ता एवं शहर भर के स्वजातीय भाई एवं बहनें अत्यधिक संख्या में शामिल हुए।




