ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

अब 21 वर्ष की विवाहित बहनों को भी मिलेगा लाडली बहना योजना का लाभ -पूनम 

ar 728 ad
AR News Live

अब 21 वर्ष की विवाहित बहनों को भी मिलेगा लाडली बहना योजना का लाभ -पूनम

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी ।मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लाभ से अभी तक वंचित विवाहित बहनों के लिए 25 जुलाई 2023 से फिर से आवेदन भरे जाने की घोषणा की है ।भाजपा महिला मोर्चा सीधी की जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अब मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत 21 वर्ष की विवाहित बहने भी आवेदन कर सकेंगी। साथ ही ट्रैक्टर मालिक परिवार की बहनों को भी योजना का लाभ मिलेगा ।उन्होंने योजना के लाभ से अभी तक वंचित जिले की सभी पात्र विवाहित बहनों से अपना आवेदन अपने क्षेत्र के नगरी निकाय या ग्राम पंचायत में 25 जुलाई 2023 से भरने का आग्रह किया है ।महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना नारी सशक्तिकरण की दिशा में पूरे देश में मिसाल बनकर उभरी है। योजना के तहत मध्यप्रदेश में अभी तक सवा करोड़ विवाहित बहनों को हर महीने की 10 तारीख को 1000 रूपए का भुगतान बैंक खाते के माध्यम से सीधे प्राप्त हो रहा है। योजना से अभी तक मध्य प्रदेश की सवा करोड़ महिलाएं लाभान्वित हो रही थी आगे यह आंकड़ा और भी बढ़ने वाला है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार विवाहित बहनों को हर महीने मिलने वाली राशि आगे क्रमशः बढ़ेगी जिसे 3000 रूपए तक करने का लक्ष्य है।

 

फार्म अमान्य होने वाली बहनें भी आवेदन करें –

 

महिला मोर्चा सीधी की जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम सोनी ने कहा है कि

जिन बहनों के लाडली बहना योजना के आवेदन नहीं भरे गए हैं या जिनके आवेदन रिजेक्ट हो गए हैं उन सभी से से आग्रह है कि अपने -अपने बैंकों से केवाईसी कराके समग्र आईडी आधार कार्ड कंप्लीट करा लें। 25 जुलाई से पुन: आवेदन भरे जाने है ताकि आपको भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की लाडली बहना योजना लाभ आप सभी को मिल सके। साथ ही

सभी से आग्रह किया गया है कि अपने परिचित मोहल्लेवासी नात रिश्तेदारों दोस्तों सभी को अवगत करायें ताकि लाडली बहना योजना का लाभ सभी बहनों को मिल सके ।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button