ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

विश्वविद्यालय की मांग विधानसभा में प्रस्तावित नहीं तो छात्र मार्च करेंगे भोपाल

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट  अरुण मिश्रा सीधी 

जिले में विश्वविद्यालय की मांग पिछले चार-पांच वर्षों से लगातार चली आ रही है। छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय स्थापना हेतु जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया है और कई बार तिरंगा यात्रा,हस्ताक्षर अभियान,धरना प्रदर्शन,संगोष्ठी,सभा,नुक्कड़ सभा आदि तरीके से प्रदर्शित किया गया है।विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ है।इसी दौरान छात्रों ने कहा कि यदि जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा विधानसभा में विश्वविद्यालय स्थापना हेतु प्रस्ताव नहीं पास करते हैं तो हम सभी छात्र छात्राएं सीधी से भोपाल मार्च करेंगे।वहीं छात्र संगठन का नेतृत्व कर रहे शोध छात्र इंद्रलाल पटेल ने कहा कि सीधी जिले के साथ साथ सिंगरौली ब्योहारी मऊगंज इतने बड़े आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में विश्वविद्यालय नहीं है।पटेल ने कहा कि अब जिले के छात्रों के साथ दिखावा छलावा बहुत हुआ अब नहीं चलेगा। बता दें कि छात्र संगठन को जिला अधिवक्ता संघ सीधी समेत कई संगठनों द्वारा समर्थन प्राप्त है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button