सीधी

विधायक रीती पाठक ने किया छात्रों को साइकिल का वितरण

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। सत्र 2024-25 का विकास खण्ड स्तरीय सायकल वितरण कार्यक्रम पीएम श्री शासकीय आदर्श कन्या हाई स्कूल सीधी में विधायक सीधी रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। विधायक श्रीमती पाठक द्वारा पात्र छात्राओं को सायकल वितरण कर एवं हरी झंडी दिखा कर उनका अभिनंदन किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को नए कीर्तिमान स्थापित करने की प्रेरणा दी।

 

कार्यक्रम का मंच संचालन ललन सिंह द्वारा किया गया एवं समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य रंजना द्विवेदी द्वारा विधायक से शाला उन्नयन का निवेदन किया गया। जिस पर विधायक द्वारा कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया गया। अंत में प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया गया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button