सीधी

सोन नदी पुल पर मिली नाबालिग बालिका, पुलिस ने समझाइश देकर परिवार को सौंपा

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में कमर्जी पुलिस की सतर्कता से एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने सोन नदी के गऊ घाट पुल के पास संदिग्ध स्थिति में मिली बालिका की काउंसलिंग कर उसे परिवार को सौंप दिया।

राहगीरों की सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस टीम

जानकारी के अनुसार, 7 मई 2026 की सुबह राहगीरों ने सोन नदी के गऊ घाट पुल पर एक किशोरी के संदिग्ध स्थिति में होने की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही कमर्जी पुलीस स्टेशन टीम मौके पर पहुंची।

पूछताछ में सामने आई पारिवारिक नाराजगी

पुलिस पूछताछ में बालिका ने खुद को पड़रिया गांव निवासी बताया। काउंसलिंग के दौरान पता चला कि वह घरेलू नाराजगी के कारण घर से निकल गई थी।

पुलिस और स्थानीय लोगों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हुई।

परिवार को सौंपा गया, आगे भी होगी काउंसलिंग

पुलिस ने बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही आगे वन स्टॉप सेंटर और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के माध्यम से काउंसलिंग कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

पुलिस और राहगीरों की सतर्कता से टली अनहोनी

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की तत्परता महत्वपूर्ण रही, जिससे समय रहते स्थिति संभाल ली गई।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button