ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मिलीं सांसद श्रीमती रीती पाठक

ललितपुर सिंगरौली रेल लाईन में अधिग्रहित भूमि के बदले रोजगार प्रदान करने हेतु पुनर्विचार का आग्रह किया

ar 728 ad
AR News Live

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

नई दिल्ली में सांसद श्रीमती रीती पाठक ने रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन के भाग रीवा से सिंगरौली के मध्य जिनकी भूमि ११ नवंबर २०१९ के पूर्व अधिग्रहित भूमि के बदले रोजगार प्रदान करने हेतु पुनर्विचार करने का आग्रह किया, सांसद ने प्रमुखता से बेरोजगारों का पक्ष रखते हुए कहा कि रेलवे ने नोटिफिकेशन जिस दिनांक को जारी किया उसके पूर्व जिनकी भूमि अधिग्रहित की गई उनको रोजगार मिलना ही चाहिए जिस पर रेलमंत्री श्री वैष्णव ने पुनर्विचार करने हेतु आश्वस्त किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि सांसद श्रीमती रीति पाठक ने सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस को नियमित करने, सिंगरौली से इंदौर, मुंबई और नागपुर के लिए नई ट्रेनों की मांग करते हुए रीवा-सिंगरौली रेल लाईन के कार्यों में तीव्रता लाने, बचे हुए भाग में शीघ्र मुआवजा भुगतान कराने, कटनी सिंगरौली रेलमार्ग दोहरीकरण के कार्यों में तीव्रता लाने सहित विभिन्न स्थानों पर ओवर व अंडर ब्रिज निर्मित कराने का भी आग्रह किया। विदित हो कि सीधी सांसद श्रीमती पाठक उक्त कार्यों हेतु निरंतर प्रयासरत हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button