थाना मझौली पुलिस की विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही

थाना मझौली पुलिस की विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही
*1 लाख रूपये कीमती (7 नग हरे पेड़) 9 किलो 200 ग्राम अबैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी मझौली पुलिस की गिरफ्त में*
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजूलता पटले व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुसमी सुश्री रोशनी सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा उनि दीपक बघेल के नेतृत्व में मझौली पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर पकड़े गांजे के हरे पेड़।
*मामला विवरण*
दिनांक 13/04/2023 को जरिये मुखविर सूचना मिली की एक व्यक्ति अपने घर के पास बगिया में सब्जियों के पेड़ के बीच में गांजे का पेड़ लगाया है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मझौली थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर टीम के साथ दविश दिये जो सब्जियों के पेड़ के बीच हरे हरे पेड़ दिखे जिन्हे पास से जाकर देखे सूघे जो गांजा प्रतीत हुआ जिसका वजन करने पर 9 किलो 200 कीमती 100000 रू था जिसे समक्ष गवाहों के जप्त कर उक्त व्यक्ति का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 20 (क, ख) का अपराध पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
*जप्त मशरुका*
1- अवैध मादक पदार्थ हरे गांजे के 7 पेड़ वजनी 9 किलो ग्राम कीमती 100000/-रू
*सराहनीय कार्य*
थाना प्रभारी उनि दीपक बघेल, गंगा सिंह मार्को प्रधान आरक्षक महेंद्र पाटले, जयराम सैनी, धीरेंद्र बागरी, आर नवीन सिंह, दीप नारायण, चालक प्रआर अशोक बहरोलिया का सराहनीय योगदान रहा।




