धरना एवं चक्का जाम के सम्बन्ध में महाप्रबंधक को लिखा पत्र

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी lआनन्द सिंह ददुआ ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि कटनी चोपन रेल लाइन शंकरपुर भदौरा रेलवे स्टेशन में इंटरसिटी स्टापेज व शासकीय स्टेशन मास्टर बैठाये जाने के सम्बन्ध में एवं ओवरब्रिज के सम्बन्ध में ग्रामीण जन व सर्वदरी आन्दोलन दिनांक 17 नवम्बर 2025 को हमारे द्वारा पत्र लिखकर यह माँग किया गया कि एक माह के अन्दर इंटरसिटी स्टापेज व शासकीय स्टेशन मास्टर नहीं बैठाया गया तो हम चक्का जाम आन्दोलन करेंगे किन्तु एक माह बीत गया लेकिन रेल विभाग के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। तो पुनः तो पुनः दिनांक 02 जनवरी 2026 को पत्र लिखकर बताया गया कि दिनांक 28 जनवरी 2026 को चक्का जाम आन्दोलन कुशमी सीधी रोड़ रेलवे गेट भदौरा में रेल पटरी को जाम किया जायेगा। जितनी भी टेªेन गाड़ी आयेगी सभी को रोका जायेगा और गाँधी वादी नीति से पटरी पर बैठ रहेंगे जब तक मौके से मण्डल रेल प्रबंधक जबलपुर से नहीं आकर माँग को पूरी नहीं करेंगे तब तक चक्का जाम आन्दोन या जेल भरो आन्दोलन जारी रहेगा। आनन्द सिंह ददुआ ने आगे कहा कि कोरोना काल से हमारे यहाँ चार पैसेंजर दो दिन मंे दो रात मंे पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। क्षेत्र वासियों को जबलपुर आने-जाने में असुविधा होती है। इस बार दिनांक 28 जनवरी 2026 के अन्दर यदि हमारी माँग पूरी नहीं होती तो सर्वदली आन्दोलन चक्का जाम जारी रहेगा जिसकी जवाबदारी जिला प्रशासन एवं रेल प्रशासन की होगी। हम लोक कई वर्षो से यह माँग करते आ रहे हैं, लेकिन हमारी माँग रेल विभाग के द्वारा अनसुनी कर दी जाती है। वर्तमान में लोकसभा सांसद डा0 राजेश मिश्रा एवं धौहनी विधायक कुवर सिंह टेकाम द्वारा शंकरपुर भदौरा रेलवे स्टेशन में आकर सभा लेकर यह घोषणा कर दिया गया कि शंकरपुर भदौरा रेलवे में स्टेशन का दर्जा मिल गया अब इंटरसिटी स्टापेज होगा लेकिन 8 माह बीम गये कोई भी कार्यवाही नहीं हुई, सब हवा हवाई है। पुनः एक बार महाप्रबंधक रेलवे जाने जबलपुर को पत्र लिखकर रेल प्रशासन से अपील है कि दिनांक 28 जनवरी के पहले हमारे यहाँ शासकीय स्टेशन मास्टर व इंटरसिटी स्टापेज होगा।




