क्राइमसीधी

अवैध रूप से सट्टा खिला रहे सटोरियों के उपर कार्यवाही करते हुये कोतवाली पुलिस ने किया प्रकरण पंजीबंद्ध

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी।पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सीधी श्री नारायण कुमरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. सतीष मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रूप से सट्टा खिला रहे सटोरियों से 17400 रूपये नगदी मय सामग्री जप्त कर मामला किया पंजीबद्ध।

 

मामला विवरण

दिनांक 09/06/2023 को शहर भ्रमण के दौरान जरिये मुखविर सूचना मिली की एक व्यक्ति संम्राट चौक पीडब्ल्यूडी आफिस के सामने सट्टा पर्ची काटकर पैसे के हार जीत की बाजी लगाकर सट्टा खिला रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा एक टीम गठित कर मय मुखविर के सूचना की तस्दीक हेतु रवाना किया गया जो टीम द्वारा संम्राट चौक पहुचकर घेराबंदी की गई तो एक व्यक्ति संम्राट चौक पीडब्ल्यूडी आफिस के सामने सट्टा पर्ची काटकर पैसे के हार जीत की बाजी लगाकर सट्टा खिलाता हुआ मिला जिससे उसका नाम पता पूछा गया जो अपना नाम विकास गुप्ता पिता अनुसुईया गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी इन्द्रानगर वार्ड क्रमांक 6 थाना कोतवाली का होना बताया। उक्त व्यक्ति से सट्टा खिलाने का लायसेंस चाहा गया जो मौके पर कोई वैद्य कागजात प्रस्तुत नही किया जिसके कब्जे से सट्टा की पर्ची जिसमें बहुत सारे सट्टा के अंक लिखे हुये थे, एक अदद नीले कलर की डॉट पेन, 17400 रूपये नगदी एवं एक काले रंग का वन प्लस मोबाईल कीमती 20 हजार कुल कीमती 37400 रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

सराहनीय योगदान –

उपर्युक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. सतीष मिश्रा, सउनि वृजेन्द्र सिंह सैनिक राजेन्द्र सोनी का विशेष योगदान रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button