क्राइमसीधी

02 लापता किशोरियों को कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटों में ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द। *रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा  

ar 728 ad
AR News Live

02 लापता किशोरियों को कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटों में ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द।

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा(भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अंजुलता पटले व श्रीमान डीएसपी (हेक्वा) श्रीमती प्रिया सिंह मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरी सतीश मिश्रा के नेतृत्व मे कोतवाली पुलिस ने लापता हुई किशोरी को 24 घंटों के अंदर ढूंढकर वैधानिक कार्रवाई उपरांत परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

 

*मामला विवरण:-*

थाना कोतवाली अंतर्गत एक परिजन ने बीते दिन 21.07.2023 को थाने में रिपोर्ट किया कि उनकी बेटी तथा भतीजी घर से कहीं चली गई है रिश्तेदारी नातेदारी में भी पता करने पर उसका कहीं कोई पता नहीं चल रहा है। मामला गंभीर होने के कारण थाना प्रभारी कोतवाली ने प्रकरण पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया एवं उनके निर्देशन पर सहायक उपनिरीक्षक नीरज साकेत के नेतृत्व में टीम का गठन कर गुमशुदा किशोरियों के पता तलाश हेतु रवाना किया। टीम सक्रियता पूर्वक महज 24 घंटों में नाबालिक किशोरियों को ढूंढकर थाना लाई , जिसे वैधानिक कार्रवाई पश्चात परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

उपरोक्त समस्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश मिश्रा ,उपनिरीक्षक योगेश मिश्रा , राकेश राजपूत , सहायक उपनिरीक्षक नीरज साकेत ,सहायक उप निरीक्षक अशोक बंसल, आर0 शिवेंद्र मिश्रा ,विवेक द्विवेदी , चालक प्रधान आर0 रवि सिंह तथा साइबर सेल सीधी से प्र0 आर0 आनंद कुशवाहा का सराहनीय योगदान रहा है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button