CWC सदस्य बनने पर कमलेश्वर पटेल का ज्ञान सिंह के नेतृत्व मे भव्य स्वागत समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन
हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, जिलेभर में जगह-जगह हुआ ऐतिहासिक स्वागत

रिपोर्ट अरुण मिश्रा
सीधी l पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सर्वोच्च कमेटी कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन पूजा पार्क में आयोजित किया गया।आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसजन,जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार से पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल का स्वागत अभिनंदन किया, स्वागत और अभिनंदन समारोह में हजारों की तादाद में जिले के कोने-कोने से कार्यकर्ता पहुंचे और पूर्व मंत्री विधायक का भव्य स्वागत अभिनंदन किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह और ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला सारा शहर आज कांग्रेसमय नजर आया। पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल के कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का वातावरण देखा गया हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ कमलेश्वर पटेल अभिनंदन स्थल तक पहुंचे जिले भर में जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया
आयोजित सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल में कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी हमारे नेता राहुल गांधी ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर जो विश्वास करके जवाबदारी सौंपी है उसके लिए मैं हृदय से उनका आभार व्यक्त करता हूं यह जवाबदारी मुझे आप सब कांग्रेसजनों के अपार विश्वास स्नेह और आशीर्वाद से प्राप्त हुई। राष्ट्रीय नेतृत्व से मिली जबाबदारी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा मैं शीर्ष नेतृत्व का आभार ज्ञापित करता हूं उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में बहुत सी चुनौतियां हैं अराजकता भ्रष्टाचार का वातावरण पूरे प्रदेश में व्याप्त है महंगाई बेरोजगारी चरम पर है अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पर अत्याचार हो रहे हैं प्रदेश में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है मध्य प्रदेश के इतिहास की यह सबसे भ्रष्टतम सरकार है इस भ्रष्ट निकम्मी और निरंकुश भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प यहां से लेकर जाना है मैं सभी कांग्रेसजनों से आग्रह करता हूं कि आप सब पूरी निष्ठा और पूरी ताकत से लगकर इस जनविरोधी सरकार को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंके। पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कांग्रेसजनों द्वारा किए गए सम्मान समारोह के लिए आभार ज्ञापित किया।
तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि यह मात्र सीधी जिले के लिए नहीं अपितु समूचे विंध्य के लिए गौरव का विषय है की हमारे जिले को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सर्वोच्च कमेटी कांग्रेस वर्किंग कमेटी में स्थान मिला है कमलेश्वर पटेल जी ने जिले का नाम और सम्मान ऊंचाइयों तक पहुंचा है मैं जिले के एक-एक कार्यकर्ता की तरफ से उनका हार्दिक स्वागत वंदन और अभिनंदन करता हूं और आशा ही नहीं यह विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी और हम जनविरोधी भ्रष्ट ताकतों को हराकर आने वाले चुनावों में जनहितैषी कांग्रेस सरकार मध्य प्रदेश में बनाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा ने वाणी के माध्यम से स्वागत करते हुए अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी
अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे ने किया आभार महामंत्री नवीन सिंह ने व्यक्त किया।उक्त आशय की जानकारी प्रवक्ता पंकज सिंह द्वारा दी गई।स्वागत समारोह कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी पूर्व अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया पूर्व विधायक प्रतिनिधि भारत सिंह उपाध्यक्ष विनोद वर्मा पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष विनय सिंह परिहार अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष कृष्णदास साकेत आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष तिलकराज सिंह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अब्दुल समद जनपद अध्यक्ष कुसमी श्यामवती सिंह युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू एनएसयूआई अध्यक्ष सौरभ सिंह सेवादल अध्यक्ष महेंद्र पांडे महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सिंह नगर पालिका उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव कुमुदिनी सिंह संदीप उपाध्याय दादू सोनम सोनी पार्षद विभा सिंह पार्षद सीमा सिंह पार्षद रमेश साकेत पार्षद ओमकार करचूली पार्षद मेनका प्रभात सिंह पार्षद कंचन मनोज सिंह उपाध्यक्ष हरिहर सोनी उपाध्यक्ष दिलीप सितानी गेंदालाल कोल गोविंद प्रसाद गुप्ता अब्दुल मजीद अरविंद तिवारी अशोक कोरी ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री अखंड प्रताप सिंह सुधीर सिंह शीलारानी साकेत मनोज सिंह सत्येंद्र सिंह विदेश सिंह रामकृष्ण गुप्ता मनोज तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी रामविलास पटेल बैजनाथ सिंह शारदा सिंह परमजीत पांडे अरविंद तिवारी संकट ललवेंद्र सिंह भूपेंद्र सिंह यज्ञराज साहू रविनाथ गोस्वामी प्रदीप दीक्षित संतोष तिवारी हंस लाल यादव कांग्रेसनेत्री तारा सिंह जय सिंह उपाध्यक्ष दिनेश पाठक अब्दुल मजीद मोहम्मद हफीज बृजेंद्रमणि अवधिया राहुल शुक्ला दयाशंकर वर्मा जयसिंह कन्हैया सिंह डीएन तिवारी भूपेंद्र सिंह मोहम्मद असलम शिव कुमार पांडे कृतिम सिंह माधुरी सिंह रीना सिंह सुशीला साकेत सुगनी कोल अरुण सिंह बघेल सुनील चौधरी सुनील भूर्तियां सिद्धनाथ चतुर्वेदी रामदुलारे चतुर्वेदी रामलाल जायसवाल सहित जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी,विशेष आमंत्रित सदस्य,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,नगरीय निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,सेवादल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सभी सहयोगी संगठनों एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित समस्त कांग्रेस के साथी स्वागत समारोह में उपस्थित रहे।
*कमलेश्वर पटेल ने पत्रकारवार्ता कर भाजपा सरकार को घेरा,बताया भ्रष्ट और जनविरोधी*
सम्मान समारोह के पश्चात जवाहर कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए CWC सदस्य पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने भाजपा सरकार पर चौतरफा हमला बोला उन्होंने आगे कि प्रदेश में हरिजन आदिवासियों के उत्पीड़न महिला अत्याचार दुष्कर्म जैसी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है कहीं ना कहीं इन सब घटनाओं में भाजपा के ही नेताओं और कार्यकर्ताओं का हाथ जांच के बाद सामने आता है सत्ता के इशारे पर अपराधियों पर कार्यवाही नहीं होती अपराधी बेलगाम हो चुके हैं भाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम पर है लगातार 50% कमीशन खोरी के आरोप सरकार पर लग रहे हैं प्रदेश की जनता भाजपा की जन विरोधी नीतियों को बखूबी समझ चुकी है प्रदेश प्रदेश की जनता अब भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है वह अच्छी तरह से समझ चुकी है कि भाजपा धर्म की जाति की राजनीति करती है जनता के हितों से भाजपा को कोई लेना-देना नहीं है वह सिर्फ अपनी कुर्सी को बचाने के लिए सभी हथकंडे अपना रही है लेकिन अब उनके मंसूबे पूरे होने वाले नहीं है जनता स्वयं सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार का विरोध कर रही है आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता इन्हें सत्ता से बेदखल कर देगी। पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह प्रवक्ता आकाश राज पांडे पंकज सिंह महामंत्री नवीन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।




