कमलेश्वर पटेल ने नागरिको को दी दीपावली की शुभकामनाएं

कमलेश्वर पटेल ने नागरिको को दी दीपावली की शुभकामनाएं
मध्य प्रदेश विधायक एवं पूर्व मंत्री सिहावल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल ने सभी सम्मानित नागरिकों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी | श्री पटेल ने कहा दीपावली का शुभ दिन नागरिकों के जीवन में समृद्धि लेकर आए, सभी खुशहाल रहें, स्वस्थ रहें एवं निरोगी हों |
श्री पटेल ने कहा दीपावली का दिन भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखता है उन्होंने कहा कि नागरिकों के लिए असली दीपावली तब होती है जब महंगाई कम हो जाती है | उन्होंने कहा कि, बेतहाशा बढ़ती महंगाई ने गरीब, श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के त्योहार को प्रभावित किया है |
उन्होंने कहा कि, केंद्र और राज्य की सरकार खुद को डबल इंजन की सरकार मानती हैं यदि यह सत्य है तो महंगाई एक दिन में काम हो सकती है | उन्होंने कहा कि सभी के लिए खुशियां लाना चाहिए चाहे वह गरीब हो या अमीर यह सरकार का कर्तव्य है कि ऐसे उपाय करें जिससे गरीब परिवार भी अच्छी तरह से दीपावली मना सके |




