सड़क दुर्घटनाऒ से बचाव एवं जागरूकता हेतु कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के उपस्थिति में की जा रही वाहनों की सघन चेकिंग, चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

सड़क दुर्घटनाऒ से बचाव एवं जागरूकता हेतु कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के उपस्थिति में की जा रही वाहनों की सघन चेकिंग, चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

*पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीधी पुलिस की सख्त वाहन चेकिंग, बिना हेलमेट / सीट बेल्ट के दिनांक 29/12/2023 को कुल 303 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर वसूले गये 120500 रूपये।*_
_*यातायात जागरूकता हेतु जिले भर के विभिन्न विद्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों पर कराया गया जागरूकता कार्यक्रम।*_
सड़क दुर्घटनाओं से बचाव एवं सुगम यातायात हेतु *कलेक्टर श्री साकेत मालवीय तथा पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा ने बसों का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा उन्होंने बसों में सभी सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ।* जिला अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के यातायात थाना सहित जिले के समस्त थानो में यातायात जागरूकता का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न विद्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर यातायात नियमों की जानकारी दी गई साथ ही वर्तमान समय में रात्रि के समय घना कोहरा होने से विजिविल्टी बहुत कम रहती है जिसके कारण दुर्घटना होने की संभावना अत्यधिक बढ़ जाती है जिसके बचाव हेतु वाहन चालकों को जागरूक किया गया साथ ही वाहनों में विजिबिलिटी हेतु रिफ्लेक्टर/रेडियम लगवाने के लिए भी निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 29/12/23 को थाना यातायात एवं जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत पृथक पृथक चेक प्वाइंटों पर थाना यातायात प्रभारी एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग की लगाई गई। बिना हेलमेट दो पहिया वाहन एवं बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चालन कर रहे वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्यवाही की गई जिसके तहत कल दिनांक 29/12/2023 को दो पहिया वाहन चालको के विरुद्ध ड्राइविंग के दौरान हेलमेट धारण न करने वाले 182 दो पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 54600 रुपए एवं सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने वाले 90 चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 45000 रुपए समन शुल्क, यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 31 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 20900 रुपए, कुल 303 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 120500 (1 लाख 20 हजार 5 सौ रुपए) शासकीय कोष में जमा किया गया।
यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित घर पहुंचे।
_*सीधी पुलिस आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर।*_




