सीधी

“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत सीधी पुलिस की प्रेरणादायक पहल — बच्चों, छात्राओं और ग्रामीणजनों में सुरक्षा एवं जागरूकता की अलख

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत सीधी पुलिस द्वारा निरंतर जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

इनका उद्देश्य बाल एवं महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा नशा मुक्ति जैसे सामाजिक मुद्दों पर आमजन में सजगता बढ़ाना है।

 

पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं जिले के सभी एस.डी.ओ.पी. तथा थाना प्रभारियों के नेतृत्व में यह अभियान संवेदनशीलता, सहभागिता एवं संवाद पर आधारित है।

 

कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को महिला एवं बाल सुरक्षा, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, हेल्पलाइन सेवाएँ (1098, 181, 112) एवं विधिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

 

थाना जमोड़ी

थाना प्रभारी जमोड़ी उनि0 दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पीएम श्री स्कूल पनवार में बाल एवं महिला सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच की पहचान, साइबर ठगी से बचाव के उपाय एवं आत्मरक्षा तकनीकों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सुरक्षा संबंधी प्रश्न पूछे जिनका उत्तर पुलिस अधिकारियों द्वारा सरल एवं व्यावहारिक रूप में दिया गया।

थाना मझौली

थाना प्रभारी मझौली उप निरीक्षक विशाल शर्मा के नेतृत्व में थाना मझौली पुलिस द्वारा विवेकानंद स्कूल, ताला में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यहाँ छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, आत्मरक्षा, ऑनलाइन सुरक्षा एवं महिला सम्मान जैसे विषयों पर जागरूक किया गया।

अभिभावकों एवं शिक्षकों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की तथा समाज में सकारात्मक बदलाव हेतु सहयोग का संकल्प लिया।

चौकी पिपराव

चौकी प्रभारी पिपराव उप निरीक्षक शेषमणि मिश्रा के नेतृत्व में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बघवार में “ऑपरेशन मुस्कान” विषय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध से बचाव एवं नशा मुक्त जीवन के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने सीधी पुलिस की इस पहल की प्रशंसा करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने का अनुरोध किया

थाना सेमरिया

थाना प्रभारी सेमरिया उप निरीक्षक केदार परौहा के नेतृत्व में शासकीय प्राथमिक शाला ठकुरदेवा में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सेमरिया पुलिस टीम ने बच्चों को सरल एवं रोचक उदाहरणों के माध्यम से बाल सुरक्षा, महिला सम्मान एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी।

विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

थाना बहरी

थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस टीम ने विद्यालयों एवं स्थानीय समुदाय के बीच पहुँचकर महिला एवं बाल सुरक्षा, नशा मुक्ति, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव के संबंध में उपयोगी जानकारी दी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं ग्रामीणजन शामिल हुए और पुलिस की इस पहल की सराहना की।

सीधी पुलिस का संदेश:

“बाल सुरक्षा, महिला सम्मान और सुरक्षित समाज का निर्माण तभी संभव है जब हर नागरिक जागरूक और जिम्मेदार बने।”


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button