ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

बूथ विजय संकल्प अभियान में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, सांसद, विधायक, प्रभारी, जिला अध्यक्ष सभी पहुंचे बूथ केंद्रों पर, दिया बूथ  विजय का गुरु मंत्र..

ar 728 ad
AR News Live

बूथ विजय संकल्प अभियान में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, सांसद, विधायक, प्रभारी, जिला अध्यक्ष सभी पहुंचे बूथ केंद्रों पर, दिया बूथ  विजय का गुरु मंत्र..

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी। भारतीय जनता पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम बूथ विजय संकल्प अभियान जिले के 1036 बूथ केंद्रों के कलस्टर स्तर पर 4 से 14 मई तक आयोजित हुआ। जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्रीमती रीती पाठक, सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला,धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा राजेश मिश्रा, इन्द्र शरण सिंह चौहान सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी पूरी ताकत के साथ बूथ विजय अभियान में जुटे हुए हैं।

 

इसी तारतम्य में सीधी विधानसभा अंतर्गत मंडल सेमरिया के कलस्टर सेमरिया में बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला और रस्साकशी खेल का आयोजन सीधी सांसद श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य ,भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं इंद्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष गुरुदत्त शरण शुक्ल के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्रीमती रीति पाठक नेकहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान में सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं। कोई भी हितग्राही लाभ से वंचित ना रहे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिले में चल रही बूथ विजय संकल्प अभियान की संकल्पना को विस्तार से रखते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास, संबल, आयुष्मान, नल जल, लाडली बहना व अन्य प्रकार की योजनाओं को बताया।

 

स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम को उपस्थित अतिथियों ने संबोधित किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ देवेन्द्र त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, संतोष पांडेय,मण्डल प्रभारी पूजा कुशराम, रण बहादुर सिंह ,संदीप द्विवेदी ,रामसजीवन गुप्ता ,के के गुप्ता, रामायण तिवारी , संतोष तिवारी, राजभान कुशवाहा,मुगलेश जायसवाल,सतीष सिंह ,अभिमन्यु गुप्ता, प्राणनाथ शुक्ला,कमलेश कुशवाहा, हारेन्द्र द्विवेदी, सतेंद्र पांडेय ,रोशन लाल सिंह,सुरेंद्र विश्वकर्मा,जितेंद्र तिवारी सहित शक्तिकेन्द्र के पंच परमेश्वर ,बूथ के त्रिदेव, पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button