जनसामान्य में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं असामाजिक तत्वों के मन में भय पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान के नेतृत्व में शहर एवं अनुविभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में जिले भर में निकाला गया फ्लैगमार्च

जनसामान्य में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं असामाजिक तत्वों के मन में भय पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान के नेतृत्व में शहर एवं अनुविभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में जिले भर में निकाला गया फ्लैगमार्च
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक महोदय पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जनसामान्य में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं असमाजिक तत्वों के मन में भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से जिले भर में निकाला गया फ्लैगमार्च, जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी सुश्री अंजूलता पटले के स्वयं की उपस्थिति के साथ साथ उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री सच्चितानंद प्रसाद, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक योगेश मिश्रा, थाना प्रभारी जमोडी उनि शेषमणि मिश्रा, थाना प्रभारी यातायात उनि डी.डी. सिंह एवं थाना कोतवाली, जमोडी एवं पुलिस लाइन सीधी के बल के साथ सम्राट चौराहा से फ्लैगमार्च प्रारंभ कर गांधी चौक, लालता चौक, पटेल पुल, ऊँची हवेली, अमहा तिराहा से कोतवाली रोड़ होते हुए सम्राट चौराहा में समाप्त किया गया एवं बहरी थाने में थाना प्रभारी बहरी उनि पवन सिंह एवं समस्त बल के साथ कस्बा में फ्लैगमार्च निकाला गया। अनुभाग चुरहट मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट श्री विवेक कुमार गौत्तम के नेतृत्व में थाना चुरहट में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीष मिश्रा, रामपुर नैकिन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुधांशु तिवारी, कमर्जी में थाना प्रभारी उनि भूपेश बैंस एवं अमिलिया में थाना प्रभारी निरी. अशोक पाण्डेय के साथ साथ उक्त समस्त थानों के बल के साथ उक्त कस्बो में फ्लैगमार्च निकाला गया कुसमी अनुभाग में अनुविभागीय अधिकारी कुसमी सुश्री रोशनी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में थाना मझौली में थाना प्रभारी उनि गंगा मार्को, भुईमाड़ में उनि आकाश सिंह के साथ साथ समस्त थानों के बल के साथ उक्त समस्त कस्बो में फ्लैगमार्च निकाला गया।




