प्रभारी शाखा अधिकारी गबन प्रकरण: करोड़ों के घोटाले पर उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज

सिंगरौली। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आनंद सिंह उर्फ ददुआ, निवासी भदौरा, जिला सीधी ने गंभीर शिकायत सौंपी है। शिकायत में प्रभारी शाखा प्रबंधक एवं प्रभारी जिला नोडल अधिकारी गुन्जारी लाल तिवारी पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है।
प्रभारी शाखा अधिकारी गबन पर लिखित शिकायत

शिकायत में आरोप है कि श्री तिवारी की शाखा प्रबंधक आईडी (344) सक्रिय नहीं रखी जाती और उनके स्थान पर किसी अन्य कर्मचारी की आईडी से कार्य कराया जाता है। वे अक्सर दोपहर 3 बजे के बाद ही बैंक पहुंचते हैं। मुख्यालय जैसी महत्वपूर्ण शाखा बैढ़न में इस तरह की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए गए हैं।
प्रभारी शाखा अधिकारी गबन से जुड़े आरोप
शिकायत के अनुसार, श्री तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने परसौना, तियरा, नवानगर, उर्ती, बैढ़न, गहिलरा जैसी समितियों के सरकारी उचित मूल्य दुकानों के खातों से बिना प्रस्ताव और अनुमति के ‘डिफरेन्स’ खाता (नं. 1860001140766) खोलकर करोड़ों रुपये जमा किए।
प्रभारी शाखा अधिकारी गबन में कथित हेराफेरी का तरीका
आरोपों में कहा गया है कि 18 जुलाई 2022 को केवल 500 रुपये से फर्जी खाता खोलकर 30 अगस्त 2022 को पर्यवेक्षक गंगा प्रसाद शाहु की आईडी से कार्य करवाया गया। इसके बाद शाम 5:30 बजे के बाद श्री तिवारी ने अपनी आईडी लॉगिन कर ₹3,41,07,793 की फर्जी एफडी बनाकर भुगतान दिखाया और फिर राशि ट्रांसफर कर गबन किया।
प्रभारी शाखा अधिकारी गबन पर उच्च स्तरीय जांच की मांग
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस गबन में तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित सिंह परिहार की भी बड़ी भूमिका रही। बैढ़न शाखा में हुए ऐसे कई मामलों की जांच को आवश्यक बताते हुए उच्च स्तरीय कार्रवाई की मांग की गई है।




